फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिसर में संचालित होते मिले तीन स्कूल 

Thu, 27 Jul 2017 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
school
विज्ञापन
डीआईओएस को प्रीतम सिंह गर्ल्स हाईस्कूल में मिलीं गंभीर अनियमिताएं
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों के निरीक्षण में डीआईओएस को बड़े पैमाने पर अनियमितताएं मिल रही हैं। इतना ही नहीं शिक्षा से खिलवाड़ करने वाले कुछ ऐसे शिक्षण संस्थान भी पकड़ में आ रहे हैं, जो बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। ऐसे स्कूल संचालक अभिभावकों की आंखों में धूल झोककर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। बंडा क्षेत्र में एक ऐसा ही कॉलेज डीआईओएस को मिला, जिसमें एक ही भवन में तीन स्कूल संचालित हो रहे थे। इनमें कोई भी स्कूल मानक और मान्यता की शर्तों को पूरा नहीं कर रहा है। स्कूल संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा ने बताया कि उन्होंनेे बंडा क्षेत्र में प्रीतम सिंह गर्ल्स हाईस्कूल का निरीक्षण किया तो इसी स्कूल परिसर में तीन शिक्षण संस्थाएं संचालित मिलीं। इसमें लोटस पब्लिक स्कूल और प्राथमिक स्कूल संचालित किया जा रहा था, जो अवैधानिक है। प्रीतम सिंह गर्ल्स हाईस्कूल को कक्षा छह से दस तक की मान्यता है, लेकिन इसमें कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं भी लगाई जा रही थीं। स्कूल की ओर से ऑनलाइन आवेदन में 14 कमरे दर्शाए गए, जबकि निरीक्षण के समय 12 कक्ष ही मिले, जो मानक की शर्तों को पूरा नहीं कर रहे हैं। पंजीकरण के सापेक्ष छात्र उपस्थिति भी काफी कम थी। इससे नामांकन फर्जी प्रतीत हो रहा है। इतना ही नहीं, स्कूल में शिक्षा का स्तर भी काफी खराब पाया गया। डीआईओएस ने कहा कि स्कूल प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है, यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो विभागीय कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ने इसी क्रम में क्षेत्र के अन्य स्कूल-कॉलेजों का भी निरीक्षण किया, जिसमें व्यवस्थाएं संतोषजनक पाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें