शाहजहांपुर। नव निर्वाचित सभी ब्लॉक प्रमुखों को मंगलवार सुबह विकास खंड कार्यालयों मेें पद के दायित्वों को निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने नामित किए अधिकारियों ने ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाई। शपथ लेने के तुरंत बाद ब्लॉक प्रमुखों ने अपनी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक की और विकास कार्यों पर चर्चा कर प्रस्ताव मांगे।
भावलखेड़ा ब्लॉक के डबाकरा भवन में जिला विद्यालय निरीक्षक शौकीन सिंह यादव ने ब्लॉक प्रमुख राजाराम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाद में ब्लॉक प्रमुख ने सभी क्षेत्र पंचायत वार्ड सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। बारिश के चलते क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लॉक परिसर पहुंचने में काफी दिक्कतें हुईं। इस मौके पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, विधायक मानवेंद्र सिंह और राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र बाल्मीकि, शरद कुमार सिंह, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, उपाध्यक्ष श्याम बाबू दीक्षित, बीडीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, अवधेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख लता सिंह को एसडीएम सौरभ भट्ट और बाद में ब्लाक प्रमुख ने सभी निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र अनावा रहे। इस मौके पर चेयरमैन मनेन्द्र गुप्ता, पूर्व चेयरमैन संजय पाठक, पूर्व ब्लाक प्रमुख शकील खां तथा गोपाल वर्मा, नगर अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
मिर्जापुर। यहां ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी को आरओ/ सहायक श्रमायुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह ने पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर वीरभान सिंह, कृष्ण कुमार सिंह पप्पू भैया, ममता सिंह, विजय प्रताप सिंह लल्ला बाबू, बीडीओ रमाशंकर आदि मौजूद रहे।
तिलहर। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख कविता यादव को नगरपालिका परिषद के कम्युनिटी हाल में आयोजित समारोह में एसडीएम सुरेंद्र सिंह यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात ब्लाक प्रमुख कविता यादव ने सभी 71 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाकर क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक रोशनलाल वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव, वैज्ञानिक डॉ सुरेश मिश्रा को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण समारोह दोपहर एक बजे प्रारंभ हो सका। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव उर्फ चैनू, डॉ. सुरेश मिश्रा, सीओ परमानंद पांडेय, हाजी आरिफ हुसैन, कल्पना वर्मा, सत्यपाल सिंह यादव, दोदराम कुशवाहा, देवेंद्र गुप्ता, प्रधान संघ के अध्यक्ष झब्बू सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
खुदागंज। निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अर्चना गुप्ता को एक मैरिज लॉन में आयोजित समारोह में राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, सत्यपाल, अजीत सक्सेना, खंड विकास अधिकारी सीमा रानी अग्रवाल मौजूद रहीं।
जैतीपुर। मंगलवार को ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख सपना कश्यप को खंड विकास अधिकारी डॉ. विजय प्रताप यादव ने शपथ दिलाई। बाद में ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाने के साथ क्षेत्र मेें चहुंमुखी विकास कराने का वायदा किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक वीर विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
कांट। ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित ददरौल क्षेत्र के विधायक मानवेंद्र सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, जेपी मिश्रा, सुखपाल सिंह, डीपीएस राठौर, जितेंद्र नाथ तिवारी, अमरदीप शुक्ला, अनिल बाजपेयी बाण आदि मौजूद रहे।
ब्लॉक प्रमुख सचिन को एआर ने दिलाई शपथ
निगोही। डबाकरा हाल में आयोजित समारोह में ब्लॉक प्रमुख सचिन कुमार वर्मा को एआर कोऑपरेटिव डॉ. गणेश गुप्ता ने भारी भीड़ के बीच शपथ दिलाई। साथ में 75 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि विधायक रोशनलाल वर्मा रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामनारायण मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र पाल, सत्यपाल, प्रधान रामलड़ैते वर्मा आदि मौजूद रहे।
मदनापुर। विकास खंड मदनापुर में ब्लाक सभागार परिसर में ब्लॉक प्रमुख महेशपाल सिंह को डायट के प्राचार्य अचल मिश्रा ने शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर, क्षेत्रीय विधायक मानवेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, सहकारिता विभाग के उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, महामंत्री अंशुल चौहान, अरविंद सिंह, बीडीओ प्रहलाद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
सिंधौली। ब्लॉक प्रमुख मछला सिंह को लक्ष्य इंस्टीट्यूट में जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने शपथ दिलाई। इस मौके पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
कलान। ब्लॉक सभागार में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख रुचि वर्मा को एसडीएम रमेश बाबू ने पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रज बहादुर पाठक, अनिल गुप्ता आदि ने गरिमापूर्ण तरीके से कार्य करने की सलाह दी। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख गेंदनलाल गुप्ता, पूर्व प्रधान रामगोपाल वर्मा, वीरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
पुवायां, बंडा और खुटार में दिलाई ब्लॉक प्रमुख को शपथ
पुवायां। पुवायां में ब्लाक प्रमुख नीलम देवी को एसडीएम सतीश चंद्रा ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इस मौके पर दर्जा राज्यमंत्री मिथिलेश कुमार, विधायक चेतराम, पूर्व विधायक शकुंतला देवी, नगर पालिका पुवायां के चेयरमैन संजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुधीर गुप्ता, विपिन अग्रवाल, राकेश यादव, विनायक अग्रवाल, महेश गुप्ता, विपिन शुक्ला, सुधीर कटियार बीडीओ ऋषिकांत अहिरवार आदि लोग मौजूद रहे।
खुटार में एक मैरिज पैलेस में हुए कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख नमित दीक्षित को अधिशासी अभियंता श्रीकृष्ण जायसवाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विधायक चेतराम, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, अरुण कुमार शुक्ला, विजय शंकर अवस्थी, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
बंडा में ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश को डायट प्रवक्ता बीएल मौर्या ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री सुरेंद्र बाल्मीकि और शाहजहांपुर छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, दर्जा राज्यमंत्री मिथिलेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा, विधायक चेतराम, क्षमा वर्मा रहे। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार सिंह, ब्रजेश सिंह, कृपाल सिंह, सुबोध दीक्षित, अनिल कटियार, अजय सिंह, विनय जायसवाल, दीपक शुक्ला आदि मौजूद रहे।