फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खरीबी से ठप रही तिलहर की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को दिनभर बिजली गायब रही। इसकी वजह से लोग खासे परेशान रहे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लगभग 9:30 बजे विद्युत उपकेंद्र में लगी ट्राली में खराबी आ जाने के कारण डिग्री कॉलेज फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद पूरे नगर की बिजली गुल हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मशीनों में दोबारा खराबी आ जाने के कारण आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार सुबह पांच बजे विद्युत उपकेंद्र पर इनकमिंग ट्राली में आग लग जाने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गईं थीं। पूरे दिन कर्मचारी मरम्मत करने में जुटे रहे, लेकिन शाम तक बिजली नहीं आई। सोमवार देर रात लगभग 9:30 बजे बमुश्किल बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। मंगलवार की सुबह 9:30 बजे से द्वारा बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत अवर अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि मशीनों में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण दूसरे दिन दोबारा बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। कर्मचारी ठीक करने में जुटे हुए हैं। शाम लगभग 6 बजे बमुश्किल आपूर्ति हो सकी। अवर अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ खराब कलपुर्जों को हटाकर दूसरे कलपुर्जे डाले हैं। आठ घंटे बाद बिजली मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें