फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने घोषित प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सपा की बैठक को संबोधित करते एमएलसी अमित यादव । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रविवार को बिजलीपुरा स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखी के प्रत्याशियों के नामों पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की तरफ से शीघ्र ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मत प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। सपा विधायक कुंवर शरदवीर सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी लोग मिलकर सारे आपसी मतभेद भुलाकर प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे। एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ताकत दिन-ब-दिन बढ़ रही है, इसलिए अपने प्रत्याशी जिताने में कोई कठिनाई नहीं होगी।
पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि सर्व सहमति से जो भी प्रत्याशी पार्टी का तय हो उसको पूरी मेहनत से लड़ाएं। पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के पुत्र राजेश वर्मा ने कहा कि इस समय सपा का जनाधार पूरे प्रदेश में तेजी के साथ बढ़ रहा है और इससे विरोधी ताकतें घबरा गई हैं। पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने विश्वास दिलाया कि जो पार्टी का जो भी निर्णय होगा उसका पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पालन करेंगे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र पाल सिंह, महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, गोपाल अग्निहोत्री, सैयद रिजवान अहमद, मुनेंद्र पाल सिंह, अतिउल्ला सिद्दीकी, राजीव वर्मा, मो. असलम, हफ़ीज अहमद अंसारी, इम्तियाज मंसूरी, डॉ नवनीत यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें