फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरीः बालिका की हत्या कर शव खेत में फेंका, दुष्कर्म की आशंका

विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक 8 वर्षीय अनुसूचित जाति की एक बालिका की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बालिका रविवार शाम पांच बजे घर से किसी काम के लिए गई थी। जब देर रात तक नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। रात आठ बजे उसका शव गांव के दक्षिण पश्चिम गन्ने के एक खेत में बरामद हुआ। परिवार वालों का कहना है कि बालिका के कपड़े अस्तव्यस्त थे। गांव के ही एक अधिवक्ता और गांव वालों ने बालिका की दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई है। वहीं, इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह का कहना है कि मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। मैं भी मौके पर हूं। पूरी घटना तो पोस्टमार्टम और डॉक्टरी जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगी। - अभय प्रताप मल्ल, सीओ मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें