फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में लापरवाही पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के दफ्तर में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्राचार्य का घेराव कर जमकर हंगामा किया। इसके बाद एसडीएम सदर को ज्ञापन देकर कोविड अस्पतालों में अनियमितताओं की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा जिला मंत्री राजकमल वाजपेयी के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज पहुंचे तमाम कार्यकर्ता प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिन्हा के कक्ष में घुस गए और गरमा-गरमी के बीच उन्होंने अपनी बात रखी। मेडिकल कॉलेज के एल-2 कोविड अस्पताल में कोरोना मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने, उनके समय से भोजन नहीं देने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने आदि आरोप लगाते हुए प्राचार्य से जवाब मांगने लगे। लगभग आधा घंटे तक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में हंगामा चलता रहा। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
भाजपा नेता राजकमल ने प्राचार्य से कहा कि यदि उन्होंने अपनी कुर्सी का सही उपयोग नहीं किया, तो वह उनकी कुर्सी में कांटे लगा देंगे। वाजपेयी ने कहा कि वह सिर्फ प्राचार्य को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी कुछ दिन पहले चौक निवासी एक पॉजिटिव व्यक्ति को समय पर खाना नहीं दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह मधुमेह का रोगी भी था। आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से कोरोना मरीज एल-2 कोविड अस्पताल में मर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजयुमो कार्यकर्ता रूपेश वर्मा अन्नू, नरेंद्र मिश्रा, आकाश तिवारी, देवेश राजवंशी, सिद्धार्थ शुक्ला, अभिनव तिवारी, अक्षय मिश्रा, दीपक वर्मा, श्वाले खान, धीरज अवस्थी, निर्भय पाठक, रिजवान खां, शीतल मिश्र, प्रियंक त्रिपाठी, प्रभाकर वर्मा, दीप मिश्रा, आदित्य, अभिषेक वाजपेयी, तारीश शर्मा, गौरव मिश्रा आदि शामिल रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो आरोप लगाए हैं, वह उसकी जांच कराएंगे और मेडिकल कॉलेज तथा कोविड अस्पताल एल-2 में जो भी कमियां होंगी, उनको दूर कराया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने मरीजों के इलाज में लापरवाही, भोजन और सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. अभय सिन्हा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें