फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 विकलांगों का पोलियो करेक्टिव आपरेशन होगा

Sun, 09 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में करीब दस साल बाद पोलियो विकलांगों के लिए मुफ्त पोलियो करेक्टिव सर्जरी का आयोजन होगा। जिला अस्पताल में दो से चार नवंबर के मध्य इस आयोजन की तैयारी संबंधी बैठक शनिवार को विकास भवन में डीएम राम गणेश की अध्यक्षता में बैठक हुई। तय हुआ कुल 120 मरीजों का इस सर्जरी के लिए चयन होगा जिसके लिए करीब 500 मरीजों का परीक्षण होगा। सालाना 60 हजार आय वाले अधिकतम 24 वर्ष तक की आयु वाले पोलियो विकलांग को इस सर्जरी का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बैठक में दिल्ली से आये अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण जैन ने इस आयोजन के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकंलाग जन संस्थान नई दिल्ली से मिलने वाली आवश्यक सुविधाओं और सहयोग के बारे में बताया। लाभार्थियों को उनके विकलंागता प्रमाण पत्र व फोटो लाने होंगे। जिलाधिकारी ने हेल्प लाइन संस्था से भी कहा कि स्वयंसेवक व अन्य जो सहयोग हो वह पूरा करेंगे। सीएमओ, सीएमएस और जिला विकलांग कल्याण अधिकारी को इस आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया। सभी बीडीओ और खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में अपने-अपने इलाके में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई। बता दें कि जिले में अंतिम बार अक्तूबर 2006 में हेल्प लाइन संस्था की ओर से पोलियो करेक्टिव सर्जरी का आयोजन कर करीब दो सौ से अधिक पोलियो विकलांगों को नई जिंदगी दी गई थी। बैठक में सीडीओ टीके शिबु, सीएमओ डॉ. कमल कुमार, सीएमएस डॉ. एके सिंह, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी वीरपाल, हेल्प लाइन संस्था के प्रमुख अशोक अग्रवाल, सचिव विनोद अग्रवाल, अमित अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें