फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिसकर्मियों को रिलीव नहीं किया, सीओ ने मांगा प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां थाने से तीन दरोगा और मुंशी को रिलीव नहीं किया गया। सीओ ने थाना प्रभारी से प्रमाणपत्र मांगा है कि तबादले के बाद सभी पुलिसकर्मी रिलीव कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने कई माह पूर्व पुवायां थाने के एक मुंशी का तबादला कर दिया था। अन्य कई पुलिसकर्मियाें का भी तबादला हुआ था। मुंशी को छोड़कर अन्य पुलिसकर्मियों को रिलीव कर दिया गया, लेकिन मुंशी से थाने पर ही काम लिया जा रहा है।
एसपी ने तीन दरोगा का भी दूसरे थानों में तबादला किया है, लेकिन वे रिलीव नहीं किए गए हैं। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि दरोगाओं की वीआईपी ड्यूटी लगी होने के कारण रिलीव नहीं किया जा सका है। जल्द ही पुलिसकर्मी रिलीव किए जाएंगे।
विज्ञापन


तबादले के बाद पुलिसकर्मियों के रिलीव नहीं होने के मामले में पुवायां थाना प्रभारी से प्रमाणपत्र मांगा गया है। प्रमाणपत्र मिलने के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें