फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे के पास सीएचसी को बनाया जाए ट्राॅमा सेंटर : हरिप्रकाश

विज्ञापन
विधायक हरिप्रकाश वर्मा।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने विधानसभा में बजट सत्र में अपने संबोधन में जिले और विधानसभा क्षेत्र के लिए कई मांगों को उठाया। उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र से गंगा एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। इसके कट से मात्र दो किमी की दूरी पर सीएचसी है। इसको ट्राॅमा सेंटर के रूप में विकसित किया जाए तो लोगों को बड़ी चिकित्सीय मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र में राजकीय डिग्री कॉलेज में पीजी क्लास शुरू करने की बात रखीं। विधायक ने कहा कि उनके क्षेत्र कलान में हर वर्ष बाढ़ आती है। इससे हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो जाती है। उन्होंने गंगा नदी पर बने भैंसार बांध की दूरी बढ़ाकर फर्रुखाबाद सीमा से जोड़ने की मांग उठाई।
उन्होंने जलालाबाद और कलान तहसील भवन में उत्सव भवन बनाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे पर औद्योगिक कॉरिडोर में क्षेत्र के उद्योगपतियों और व्यापारियों को जमीन आवंटित करने की मांग उठाई। उन्होंने क्षेत्र में रहिमनदास पुल का मुद्दा उठाया। साथ ही कलान में उपकेंद्र बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके बनने से क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने गन्ना किसानों की समस्या को उठाते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में एक चीनी मिल का निर्माण कराया जाए। उन्होंने वीबी जी राम जी योजना के तहत गरीबों को रोजगार दिया जाए और मजदूरी बढ़ाई जाए। मजदूरों को श्रम कार्ड से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें