फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर खड़े वाहनों के खिलाफ पुलिस शुरू करेंगी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जगह-जगह पर सड़क पर वाहन खड़ा कर जाम लगाने वालों के खिलाफ जल्द ही अभियान शुरू होने जा रहा। शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए पुलिस दो पहिया व चार पहिया वाहनों के चालान जैसी कार्रवाई करने की तैयारी में है। पुलिस ने अभियान को गति देने के लिए प्लान तैयार किया है। यातायात विभाग के यातायात निरीक्षक के वीआईपी ड्यूटी से वापस आते ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर वाहन को खड़ा कर पार्किंग बना दी गई। दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन तक सड़क पर खड़े होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन वाहनों के कारण लोग जाम के कारण परेशान रहते हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू करने का खाका तैयार किया है। पुलिस ने जाम वाले स्थानों को चिह्नित करना शुरू कर दिया। उन स्थानों पर वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
सीओ सिटी सरवणन टी. ने बताया कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जमीनी काम किया जा रहा। यातायात पुलिस के टीआई व सिपाही वीआईपी ड्यूटी में गए हैं। दो-तीन दिन में उनके वापस आते ही अभियान को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के साथ सुझाव भी मांगेंगे
पुलिस ने अवैध पार्किंग बनाकर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के साथ ही लोगों से सुझाव भी मांगेंगे। इससे पहले व्यापारियों से भी संवाद स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें