फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोर की तलाश में दूसरे जिलों में गईं पुलिस की टीमें लौटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट (शाहजहांपुर)। किशोर गृह से भागे नाबालिग हत्यारोपी का सोमवार को भी सुराग नहीं लग सका। उसकी तलाश में दूसरे जिलों में गईं टीमें लौट आईं हैं। पुलिस का दावा है कि टीमें उसकी तलाश में लगीं हैं। एसपी ने एसओजी व सर्विलांस सेल को भी लगाया है।
विज्ञापन

लखनऊ में मामा की हत्या का आरोपी 17 वर्षीय किशोर चार नवंबर को राजकीय किशोर गृह से भाग गया था। अगले दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई। 20 दिन बीतने के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका है।
पुलिस की दो टीमें गैर जनपद गईं थीं। वे भी लौट आई हैं। इंस्पेक्टर राकेश मौर्य ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम लगी हुईं हैं। किशोर के मिलने की जहां संभावना है, वहां दबिश दे रहे हैं। जल्द ही उसे पकड़ लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें