कांट। क्षेत्र के एक गांव में सरेआम प्रभावशाली व्यक्ति नाबालिग को खेलते समय उठा ले गया। उसके शोर मचाने पर छेड़खानी की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
17 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे गांव में किशोरी घर के बाहर खेल रही थी। तभी रामभरोसे आया और उसे उसे जबरन गोद में उठाकर ले गया। उसे गोद में दबाए रखा। आरोप है कि उसने छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की मां ने थाने में पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने माैके पर जाकर पूछताछ भी। पुलिस पांच दिन तक मामले को दबाए रही। इसके बाद छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर राकेश मौर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद