फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कलक्ट्रेट जाने से पुलिस ने रोका, महिलाओं की पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
नगर निगम के पास कांग्रेस की महिला पदा​धिकारियों को रोकती पुलिस। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ओडिशा में महिला के साथ अमानवीय अत्याचार के विरोध में सोमवार को महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट जाने पर रोके जाने पर पुलिस से नोकझोंक हुई। बमुश्किल समझाकर शांत किया गया।
विज्ञापन

प्रांतीय आह्वान पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी टाउनहॉल स्थित राजीव भवन में एकत्र हुईं। यहां से जिलाध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की ओर कूच किया। नगर निगम स्थित शहीदों की प्रतिमाओं के पास पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया तो महिलाएं वहीं पर धरने पर बैठ गईं। इस बीच पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार महिला आरक्षण कानून लागू करने की बात करती है। उसी के शासन वाले ओडिशा में एक महिला के साथ अमानवीय घटना हुई, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह घटना महिला सुरक्षा के प्रति सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाती है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और महिला सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। महानगर अध्यक्ष सीमा गौतम, सुनीता सिंह, शाईना खातून, नसीम जहां, संजना सिंह, पूजा राजपूत, सीमा भारती, शबनम, नूरजहां, रीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें