दंपती पर आरसी मिशन थाने में भी दर्ज है रिपोर्ट
जुलाई माह में आरसी मिशन थाने में विवेक व उनकी पत्नी ऐंजल के खिलाफ धर्मांतरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच में पता चला था कि दंपती प्रार्थना सभा के जरिये भाेले-भाले, गरीब लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करते थे। पुलिस ने दोनों लोगों पर कार्रवाई भी की थी। आरोप पत्रों को न्यायालय में भी पेश किया गया था।
छापे से पहले ही लग जाती है भनक
विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अश्नील सिंह ने बताया कि सन 2021 में रामादेवी के घर पुलिस संग पहुंचे थे। प्रार्थना की अनुमति दिखाने पर पुलिस लौट आई थी। उन्होंने बताया कि भावलखेड़ा, पड़रा सिकंदरपुर व तहबरगंज में भी प्रार्थना सभाएं चलती हैं। पहुंचने से पहले ही उन्हें भनक लग जाती है। कई बार गए, लेकिन कोई नहीं मिला। बताते हैं कि रामादेवी ने अपनी बेटी एजेंल की शादी आरसी मिशन के मोहल्ला रेती के विवेक से करा दी। इसके बाद से दोनों प्रार्थना सभाएं कर लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने लगे थे।