फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed in UP: यूपी के इस जिले में आज पहली से आठवीं तक के सभी स्कूल बंद, ठंड के कारण आदेश जारी

Mon, 22 Dec 2025 10:18 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर

सार

ठंड की स्थिति को देखते हुए जिले के समस्त सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए मंगलवार यानी आज अवकाश है।
विज्ञापन
यूपी के इस जिले में मंगलवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के शाहजहांपुर में सोमवार को सुबह घने कोहरा के साथ गलन से ठिठुरन बढ़ गई। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली, लेकिन शाम होते-होते सर्द हवा और गलन ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। जिसके चलते मंगलवार यानी आज कक्षा एक से आठ के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में डीएम ने सोमवार शाम को आदेश जारी कर दिया था। 

विज्ञापन

शाम को चलीं सर्द हवाएं
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। अधिकतर लोग धूप सेंकते नजर आए। दिन में दो बजे के बाद धूप हल्की हो गई। शाम चार बजे तक सर्द हवा चलने लगी। इससे लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वायुदाब सात मिलीबार गिरा
रविवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब सात मिलीबार गिरा हुआ है और पूर्वी हवा चल रही है। इससे कोहरा का प्रकोप बढ़ेगा और तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।
विज्ञापन

मंगलवार को बंद रहेंगे स्कूल
ठंड की स्थिति को देखते हुए जिले के समस्त सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए मंगलवार को अवकाश रहेगा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सर्दी के कारण बच्चों के हित में यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें