फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नदी में कूदने जा रहे किशोर को पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। बहन की डांट से क्षुब्ध होकर नदी में कूदने जा रहे किशोर को दरोगा और हेड मोहर्रिर ने बचा लिया।
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव मुड़िया पमार निवासी अभिनव सिंह (13) की मां का निधन हो चुका है। वह अपनी बहन श्वेता सिंह के साथ रहता है। रविवार को बहन के साथ यहां नई बस्ती रेती में चाचा प्रमोद सिंह के यहां आया था। बहन की डांट से क्षुब्ध होकर दिन में करीब 2:30 बजे घर से निकल गया।
विज्ञापन

सूचना पर चौकी प्रभारी फत्तेपुर प्रवीन कुमार और हेड मोहर्रिर अनुरोज कुमार ने उसे खन्नौत नदी किनारे तलाश लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह बहन की डांट से नाराज होकर नदी में कूदने आया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें