फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धार्मिक आयोजन को लेकर विवाद, 25 लोगों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर में शनिवार की रात दो समुदायों के बीच धार्मिक आयोजन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष बिना अनुमति के आयोजन करा रहा था, जिसे लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने धर्मस्थल को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर में शनिवार की रात जन्माष्टमी के मौके पर एक समुदाय की ओर से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा था। तभी दूसरे समुदाय के लोग एकजुट होकर विरोध करने लगे। दूसरे समुदाय ने बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
सूचना पर आरसी मिशन प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। पुलिस के सामने एक समुदाय के लोग धर्मस्थल की दीवार तोड़ने का आरोप लगाने लगे। इंस्पेक्टर ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं क्षतिग्रस्त दीवार को रात में ही मरम्मत करा दिया गया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों समुदायों के करीब 25 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें