फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ईंट भट्ठा कारोबारी की मौत के मामले में आरोपियों को तलाश कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। नौसरा सिंकंदरपुर खुर्द गांव के ईंट भट्टा कारोबारी विरास गौतम की चार दिन पहले हुई मौत के मामले में नामजद आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विरास गौतम कस्बा निवासी महमूद, आतिफ और नईम के साथ तिलहर क्षेत्र के गोबरसंडा गांव में पार्टनरशिप में ईंट भट्टा संचालित कर रहे थे। रविवार को भट्ठे के पीछे नीम के पेड़ से उनका शव फंदे से लटका मिला था। इस मामले में विरास के भाई विपिन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके भाई के 50 लाख रुपये पार्टनरशिप में फंसे थे, लेकिन साझीदार इस रकम का हिसाब नहीं कर रहे थे।
रुपये मांगने पर उनके भाई की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया, लेकिन पुलिस ने विपिन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों साझीदारों को नामजद करने के साथ चार अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें