खुटार। सिपाही विकास यादव और आकाश तोमर को घायल करने के आरोपी ऋषिपाल को पुलिस पकड़ने में नाकाम रही। उसने कोर्ट में समर्पण कर दिया है।
सिपाही विकास और आकाश 24 जून की रात्रि गश्त पर थे। पूरनपुर के मोहल्ला लाइनपार गौंटिया निवासी ऋषिपाल का खुटार में बंडा रोड पर ढाबा है। रात में ऋषिपाल अपने भांजे खुटार के पुवायां रोड निवासी अनुपम सक्सेना के साथ शराब के नशे में मुख्य चौराहे पर विवाद कर रहा था। सिपाहियों के मना करने पर आरोपियों ने बाद में उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। सिपाहियों ने भागते समय अनुपम को मौके पर ही पकड़ लिया। सिपाही विकास यादव की ओर से जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
ऋषिपाल घटना के बाद से ही भागा हुआ चल रहा था। उसका ढाबा भी बंद था। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि ऋषिपाल ने कोर्ट में समर्पण कर दिया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।