निघासन। रक्षाबंधन को देखते हुए गुरुवार को साप्ताहिक में बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने कस्बे सहित प्रमुख बाजार क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।
कोतवाली प्रभारी महेशचंद्र ने पुलिस बल के साथ मुख्य बाजार, सिंगाही, ढखेरवा, झंडी व पलिया मार्ग पर मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान भीड़ को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। संवाद