अल्हागंज। शनिवार को एसपी डॉ. एस चिनप्पा ने अल्हागंज थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान दरोगा राजेश कुमार गारद सलामी के दौरान बोलने में लड़खड़ा गए। इस पर एसपी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान एसपी ने पत्रावलियों के साथ ही पूरे परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही थाना में कंडम पड़े वाहनों के बारे में भी जानकारी ली और उनकी नीलामी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए एसओ से कहा। हाईवे के किनारे सिद्ध मढै़या के सामने भट्ठे के पास मिली युवती के शव के बारे में जानकारी ली और जल्द आरोपियों गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने कंप्यूटर कक्ष का भी लोकार्पण किया। संवाद