फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: चाचा गया जेल तो भतीजा बनाने लगा तमंचे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 26 Jun 2022 02:53 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर

सार

संजीव ने बताया कि खुदागंज क्षेत्र में पकड़े गए लुटेरों को उसने ही तमंचे बेचे थे। उसका रिश्ते का चाचा तमंचे बनाने का काम करता था। पांच वर्ष पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। बाद में संजीव खुद ही तमंचा बनाकर पांच हजार रुपये में बेचने लगा था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर एसओजी व निगोही पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्ररी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बड़ी संख्या में निर्मित, अर्द्धनिर्मित असलाह बरामद हुए हैं। आरोपी के मुताबिक उसके चाचा के जेल जाने के बाद वह तमंचा बनाकर बेचने लगा था।
विज्ञापन

एसओजी व खुदागंज पुलिस ने लूट के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनसे अवैध असलाह मिले थे। पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि वे निगोही के बरीलाल गांव निवासी संजीव से कुछ दिन पहले असलाह खरीद कर लाए थे। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि निगोही पुलिस ने पड़ताल के बाद एसओजी के साथ संजीव के घर में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

संजीव ने बताया कि खुदागंज क्षेत्र में पकड़े गए लुटेरों को उसने ही तमंचे बेचे थे। उसका रिश्ते का चाचा तमंचे बनाने का काम करता था। पांच वर्ष पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। बाद में संजीव खुद ही तमंचा बनाकर पांच हजार रुपये में बेचने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें