फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पासपोर्ट सेंटर को उड़ाने की धमकी मिलने पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ई-मेल से मुख्य डाकघर में स्थित पासपोर्ट केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने कई घंटे तक सघन तलाशी ली। हालांकि टीम को वहां कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन

कैंट स्थित प्रधान डाकघर में स्थित पासपोर्ट केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी का अलर्ट मिला था। डाकघर से सूचना मिलते ही दोपहर करीब एक बजे भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गय। एहतियातन डाकघर परिसर को तत्काल खाली कराते हुए कर्मचारियों और ग्राहकों को बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस, एलआईयू टीम भी मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की बारीकी से जांच की। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच जांच की है। हर एंगल से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें