फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चोरी के आरोप में बालक को पीटा, नाखून खींचने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। चोरी के शक में बालक को दुकान से गेस्ट हाउस ले जाकर पीटा। बालक के नाखून खींचने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने कार्रवाई न करते हुए बालक के पिता व उसके बाबा को ही हिरासत में लेते हुए कई घंटे बाद छोड़ा।
विज्ञापन

जवाहर लाल ने बताया कि मंगलवार सुबह उनका 11 वर्षीय पोता ठेले पर बैठा हुआ था। इस बीच आए लोग उनके नाती को अपने साथ रुकनपुर गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गए। आरोप है कि नाती पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई की गई। उसकी आंख पर चोट लगी है। सीओ जलालाबाद ज्योति यादव ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें