फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: दिल्ली से मोबाइल चोरी कर लोगों को बेचता था, पुलिस ने बिछाया जाल और इस तरह धर-दबोचा

Wed, 01 Jun 2022 08:51 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जैतीपुर (शाहजहांपुर)। 

सार

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 10 मोबाइल बरामद किए। आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग जगह पर बेचे गए 16 और मोबाइल बरामद किए गए। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने चोरी के 26 मोबाइलों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मोबाइलों की कीमत पांच लाख रुपये बताई गई है। आरोपी दिल्ली से चोरी कर मोबाइल ग्रामीणों को सस्ते दामों पर बेचता था। सीओ विदुष व जैतीपुर थाना प्रभारी राजेशबाबू मिश्रा पुलिस टीम के साथ मंगलवार रात को गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर गौहापुर पुल से 40 कदम दूर अनीस निवासी ग्राम कुलुआबोझ को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


एसपी एस. आनंद ने बताया कि अनीस की बाइक मरम्मत की दुकान है। काफी समय पहले उसकी मुलाकात आमिर निवासी कटरा से हुई थी। वह दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों से मोबाइल चोरी कर ला कर देता था। चोरी के मोबाइलों को सस्ते दाम में गांव के लोगों को बिना बिल व कागजात के बेच देता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें