फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस ने महिला से छिनैती और मारपीट के आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नवेद। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने शुक्रवार सुबह सुभाषनगर से शहबाजनगर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। महिला से छिनैती और मारपीट करने वाले तारीन बहादुरगंज निवासी नवेद उर्फ कासिफ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाना सदर बाजार में एक महिला ने मोहल्ला तारीन बहादुरगंज निवासी नवेद उर्फ काशिफ, उसके भाई कैफ व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि वह रात करीब 10:30 बजे दवाई लेने जा रही थी। तभी उन लोगों ने खिरनीबाग स्थित कालीबाड़ी मंदिर के पास रोककर गलत नीयत से उसके साथ जबरदस्ती की।
उसका गला दबाते हुए मारपीट की। जातिसूचक गालियां देते हुए मुकदमा वापस लेने के लिए कहा। मोबाइल और सात सौ रुपये छीन लिए। सीओ ने बताया कि जल्द ही दूसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें