फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ओसीएफ रामलीला मेले में फिर मारपीट, पुलिस ने शराब बेच रही महिला को पकड़ा

Sat, 04 Oct 2025 06:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मेले में एक महिला घूम-घूमकर शराब बेच रही थी। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके बैग से टैट्रा पैक मिले। पुलिस ने उस पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मेले में शुक्रवार की रात एक महिला शराब की बिक्री करते हुए पकड़ी गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की है। वहीं, मेले में मारपीट का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो पक्षों में जमकर मारपीट हो रही है। इससे पहले भी मेले में मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार रात ओसीएफ मेले में रावण का पुतला दहन होने के चलते काफी भीड़ थी। इसी भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला मेले में शराब की बिक्री कर रही थी। इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जानकारी मिलने पर मेले में तैनात उप-निरीक्षक पुलिस बल के साथ महिला के पास पहुंचे।

बैग में मिले शराब के टैट्रा पैक 
महिला से पूछताछ की तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने ठेले के नीचे से रखे बैग को चेक किया। बैग में शराब के पांच टैट्रा पैकेट मिले। इसके बाद पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने ले आई। महिला हाथ जोड़कर पुलिस से माफी मांगने लगी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने महिला को थाने लाकर पूछताछ की। थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि महिला फरजाना मोहल्ला बाडूजई प्रथम की रहने वाली है। उसके पास से शराब बरामद की गई है। आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें