फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे: रास्ते से हटाए जाएंगे बिजली के पोल और हाईटेंशन लाइन

विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस-वे के शाहजहांपुर में संपन्न हुए लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री के निरीक्षण के - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मेरठ से प्रयागराज तक प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले रास्ते में पड़ने वाली बिजली की हाईटेंशन लाइन और उनके पोल हटाए जाएंगे। हालांकि, अभी एक्सप्रेस-वे की कार्यदायी संस्था यहां नहीं पहुंची है, लेकिन विद्युत निगम के अभियंताओं ने एक्सप्रेस-वे के रास्ते में आने वाली लाइनों को शिफ्ट कराने की रूपरेखा तैयार कर ली है।
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे का अधिकांश हिस्सा जलालाबाद और तिलहर तहसील के गांवों से होकर गुजरेगा। इसलिए इन्हीं दोनों वितरण खंडों में 33 व 11 केवी लाइनों के 12 फीडरों पर काम होना है। जनपद के सीमा क्षेत्र में सिक्स लेन वाले गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए कुल 42 गांवों की जमीन अधिग्रहीत की गई है। इनमें सर्वाधिक 27 गांव जलालाबाद तहसील के हैं।
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता जेबी सिंह ने बताया कि जलालाबाद वितरण खंड में 33 केवी के चार फीडरों की लाइन सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट होनी हैं। 11 केवी के आठ फीडरों की लाइन भी हटाई जानी हैं। इनमें एक फीडर तिलहर वितरण खंड का है और शेष सात फीडर जलालाबाद वितरण खंड के हैं। उन्होंने बताया कि दोनों वितरण खंडों में ऐसे 258 खंभे चिह्नित किए हैं, जो लाइन शिफ्टिंग के लिए हटाए जाने हैं। इनमें 152 लोहे वाले राउंड पोल और 106 कंक्रीट वाले खंभे हैं। लाइनें हटाए जाने पर पुराने खंभों की जगह नए खंभे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जलालाबाद में 30 किमी लाइनों पर होगा काम
जलालाबाद। बिजली के खंभे और लाइनें हटाने के लिए स्थानीय बिजली डिवीजन में विभिन्न स्थानों पर करीब 30 किमी लंबी लाइनों पर यह काम होना है। कई सिंगल पोल के अलावा 43 डबल पोल और 33 केवी की चार और 11 केवी की 29 लाइनें हटाई जाएंगी। स्थान चिह्नित करने का काम शुरू हो गया है। एसडीओ आशीष राहुल ने बताया कि बरेली और शाहजहांपुर हाईवे पर एक्सप्रेस-वे के बनने वाले अंडरपास पर बिजली की अंडरग्राउंड लाइन बिछाई जाएगी। यह कार्य 15 जून तक पूरा किया जाना है। जरूरी सामान कार्यस्थल तक पहुंचाने का काम चल रहा है। संवाद
तिलहर में हटाए जा चुके आठ खंभे
तिलहर। तहसील अंतर्गत गढ़ियारंगीन क्षेत्र के छह गांवों से होकर गंगा एक्सप्रेेस-वे निकलेगा। वहां बिजली की हाईटेंशन लाइनें छह स्थानों पर एक्सप्रेस-वे को ओवरक्रॉस कर रही हैं। इसलिए वहां लाइनों को ऊंचाई देने के लिए डबल पोल के 12 स्ट्रक्चर लगाए जाएंगेे। अधिशासी अभियंता अशोक यादव ने बताया कि अब तक आठ पोल हटाए जा चुके हैं। तिलहर वितरण खंड में कुल 36 पोल लगाए जाने हैं। जून माह के अंत तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
शासन के निर्देश पर एक्सप्रेस-वे में आड़े आने वाली हाईटेंशन लाइनों और खंभों को जल्द हटाया जाना है। जलालाबाद डिवीजन में यह काम शुरू होने में थोड़ी देर लग सकती है, क्योंकि वहां एक्सप्रेस-वे पर प्रस्तावित एअर स्ट्रिप (हवाई पट्टी) के स्थान के लिए कुछ परिवर्तन प्रस्तावित हैं। -जेबी सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें