फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में बोले पीएम मोदी: पहले शाम को कट्टे लहराए जाते थे, अब माफिया के अवैध निर्माण पर चल रहा बुलडोजर

Sat, 18 Dec 2021 03:43 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले शाम होते ही सड़कों पर कट्टे लहराए जाते थे। मुख्यमंत्री अब माफिया के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलवा रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Twitter/BJP4UP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा एक्सप्रेस वे के शिलान्यास के लिए शाहजहांपुर रोजा रेलवे ग्राउंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह एक्सप्रेस वे किसानों और नौजवानों के लिए वरदान साबित होगा। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले शाम होते ही सड़कों पर कट्टे लहराए जाते थे। मुख्यमंत्री अब माफिया के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलवा रहे हैं। पहले की सरकारों में विकास की योजनाएं सिर्फ कागजों पर इसलिए बनाईं जाती थी ताकि कमाई कर सकें, मगर अब डबल इंजन की सरकार विकास की नई इबारत लिख रही है। 

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में एक्सप्रेस वे के जरिए प्रदेश के विकास के बारे में बताया। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जितिन प्रसाद, सतीश महाना आदि मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार पूर्वाह्न एक बजकर दस मिनट पर सभास्थल पहुंचे। लगभग दो बजकर 40 मिनट पर उनका हेलिकॉप्टर बरेली के लिए उड़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें