फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता : शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बेटियां जीत सकती हैं जहान

विज्ञापन
तिलहर के जीजीआईसी इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित करती मह? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। जीजीआईसी में महिला स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किरन गंगवार ने छात्राओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के टिप्स दिए। उन्होंने छात्राओं की जिज्ञासा को भी शांत किया। डॉ. गंगवार ने शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी न होने देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बेटियां जहान जीत सकती हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किरन गंगवार ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति सभी को सजग रहना चाहिए। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। कहा कि सभी बेटियां आहार में दूध अवश्य लें। दूध से हड्डियां मजबूत रहती हैं। महिलाओं में प्राय: हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है, इसलिए इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पालक और फाइबरयुक्त सब्जियां अधिक खाएं।
सुबह उठकर गर्म पानी पीना चाहिए। दिन में भी पानी अधिक पियें। व्यायाम नियमित तौर पर करें। प्रधानाचार्य विमला देवी ने छात्राओं से कहा कि महिलाओं के लिए 1090 और 112 नंबर डायल करने पर पुलिस सुरक्षा तत्काल मुहैया हो जाती है। छात्राएं किसी भी प्रकार से अपने को कमजोर महसूस न करें। स्कूल आते-जाते जागरूक रहें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने माता-पिता को अवश्य बताएं। इस दौरान शिक्षिका सिफत बानो, इरम, आरती, रमा जौहरी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

छात्राओं के सवाल और एक्सपर्ट के जवाब
सवाल- स्वास्थ्य का क्या अर्थ है।
जवाब- शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से जो स्वस्थ है, उसी के पास अच्छा स्वास्थ्य है।
सवाल- प्रोटीन किसमें पाया जाता है।
जवाब- प्रोटीन दाल, पनीर, मीट, मछली और अंडा में पाया जाता है।
सवाल- विटामिन-सी की कमी से कौन से रोग होते हैं।
जवाब- विटामिन सी की कमी से स्कर्वी (सूखा रोग) हो जाता है।
सवाल- महावारी के समय किस बात का ध्यान रखना चाहिए।
जवाब- ऐसे समय में मुख्य रूप से स्वच्छता पर विशष ध्यान रखना चाहिए।
सवाल- कैल्शियम की पूर्ति किससे होती है।
जवाब- दूध में मुख्य रूप से कैल्शियम पाया जाता है, दूध का सर्वाधिक सेवन करना चाहिए।
सवाल- कब्ज के लिए क्या करें।
जवाब- कब्ज होने पर रेशेदार सब्जियों तथा पानी का अधिक से अधिक सेवन करें।
स्वास्थ्य और सुरक्षा के संबंध में बेहतर जानकारी प्राप्त हुई है। मैं अन्य सभी को इसके विषय में जानकारी दूंगी। स्वास्थ्य का जीवन में बहुत महत्व है। -
लाइवा
पौष्टिक आहार सभी को लेना चाहिए और नियमित सुबह गुनगुना पानी पीना चाहिए। मैं आज से ही बताई गई सभी बातों का ध्यान रखूंगी। -प्रीति गंगवार
हड्डियों की मजबूती के लिए दूध पीने की सलाह दी गई है। सभी साथियों को दूध पीने की प्रेरणा दूंगी। रेशेदार सब्जियों का नियमित सेवन करूंगी। -प्रगति शर्मा
मैं आईएएस बनना चाहती हूं। इस लक्ष्य को लेकर मैं प्रयत्नशील हूं। इसके लिए स्वास्थ्य और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। -लक्ष्मी गुप्ता
112 और 1090 नंबर मैंने याद कर लिए हैं। इन नंबरों के बारे में परिवार में और अन्य सभी लोगों को बताऊंगी। सुरक्षा के बारे में सभी को जागरूक करूंगी। -ममता
स्वास्थ्य और सुरक्षा विषय पर काफी महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। मैं सभी को इस कार्यक्रम में बताई गईं जानकारियों को साझा करूंगी। -प्रीति शर्मा

तिलहर के जीजीआईसी इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित छात्र?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें