शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में आवास की लाभार्थी महिला को प्
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिन बेघर परिवारों ने आवास के लिए आवेदन किए थे और बाद में जिनके नाम लाभार्थी सूची में लॉक हो चुके हैं, उनमें से 1500 बेघरों की किस्मत का ताला बुधवार को खुल गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हाउसिंग फॉर ऑल थीम पर आधारित कार्यक्रम में लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चाबियां देकर उनका गृह प्रवेश कराया।
ठीक उसी समय कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम इंद्र विक्रम सिंह और सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने 20 लाभार्थियों को आवासों के ताले-चाबी और स्वीकृति पत्र सौंपे। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर भी लाभार्थियों को चाबी भेंट की। मुख्यमंत्री के वर्चुअल संवाद का प्रसारण भी दिखाया गया। डीएम ने कहा कि जरूरतमंदों को आवास योजना के तहत सरकार द्वारा आवास सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ बिना किसी भेदभाव के किया गया है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अवधेश राम, डीआरडीए कार्यालय के लेखाधिकारी अशफाक हुसैन आदि उपस्थित रहे।
उधर, जलालाबाद ब्लॉक सभागार में हुए कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख लता सिंह ने विभिन्न गांवों के 70 लाभार्थियों को आवास की चाबी बांटी। ग्राम प्रधानों समेत बीडीओ धनकौर सिंहवाल, एडीओ पंचायत राजेश शर्मा, अमित सिंह आदि मौजूद रहे। मिर्जापुर में ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी और डीसीबी के डायरेक्टर वीरभान सिंह ने दो दर्जन से अधिक लाभार्थियों को आवासों की चाबी सौंपी।
ग्राम पैलानी उत्तर की सीमा, जनीजा, रामकली, ग्राम नरौरा की जरीना, मोहम्मद रियाज, महारानी, ग्राम दोषपुर की गुड्डी व जरीनपुर की कस्तूरी देवी को चाबी सौंपी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार सिंह पप्पू भैया, प्रधान विजय प्रताप सिंह रिंकू, बीडीओ रामशंकर आदि मौजूद रहे। तिलहर। खंड विकास कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने एक दर्जन गांवों की 48 लाभार्थी महिलाओं को गृह प्रवेश के लिए चाबी प्रदान कीं। ग्राम पंचायत फतेहपुर बुजुर्ग में पंचायत घर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। ब्लॉक प्रमुख पति वरुण यादव समेत प्रधान और पंचायत सचिव मौजूद रहे।