फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सपा कार्यालय पर बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष तनवीर खां। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 26 जुलाई को आरक्षण दिवस के अवसर पर बिजलीपुरा स्थित सपा के जिला कार्यालय पर संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें वक्ताओं ने आरक्षण, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

गोष्ठी में जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि 26 जुलाई को महाराजा छत्रपति शाहूजी महाराज ने कोल्हापुर राज्य में आरक्षण लागू किया था। वर्तमान समय में संविधान, आरक्षण, भाईचारा और लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है। उन्होंने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और निजीकरण को लेकर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने भी विचार रखे। पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू, अवधेश कुमार पाल, सैयद रिजवान अहमद, ज्योत्सना कश्यप, अतिउल्ला सिद्दीकी, नीरज मिश्रा, चौधरी रामकुमार भोजवाल, गायत्री वर्मा, लखन प्रताप सिंह, अरविंद पाल, जिवेंद्र कुमार बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें