स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में कबड्डी का ट्रायल देते खिलाड़ी। स्रोत : विभाग
शाहजहांपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जनशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का जनपद स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल के दौरान 12 खिलाड़ियों में चार का चयन किया गया।
इसके साथ ही खेल विभाग एवं उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के संयुक्त समन्वय से राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए भी ट्रायल हुए। इसमें 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 13 का चयन हुआ। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी बुधवार को मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
क्रिकेट के लिए चयनित खिलाड़ियों में हिमांशु कश्यप, अभय शुक्ला, नितिन मौर्या व शौर्यजीत हैं। कबड्डी के चयनित खिलाड़ी अंकुल, सईम अहमद मंसूरी, आयुष सक्सेना, आसिफ रजा, अंकित, सदीम रजा, मोहम्मद फैज, मयंक वर्मा, मोहम्मद फैजान, रेहान, अजय कुमार, रियासुद्दीन, अमीनुद्दीन (आरक्षित) शामिल हैं। ट्रायल के दौरान जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव सचिन प्रेमी, क्रिकेट संघ के को-ऑर्डिनेटर मनोज यादव मौजूद रहे। संवाद