फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्लेटफॉर्म एक और दो पर लगेंगी प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीनें

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर रखी प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए जल्द ही प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर 10 प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीनें लगाई जाएंगी। इन मशीनों के लगने से यात्री इस्तेमाल के बाद पानी की बोतलें इधर-उधर फेंकने के बजाय सीधे मशीन में डाल सकेंगे। प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण होगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर लगाने के लिए दस क्रशर मशीनें उपलब्ध कराई गईं हैं। प्रथम चरण में प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर पांच-पांच मशीनें स्थापित की जाएंगी। मशीनों की स्थापना के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इंजीनियरिंग संबंधी कार्य कराया जा रहा है।
इन मशीनों में डाली गई प्लास्टिक की बोतलें छोटे-छोटे दानों में बदल जाएंगी, जिन्हें बाद में रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा। मशीन में एलईडी भी लगी है, जो प्लास्टिक की वस्तुओं का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगी। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि दस मशीनें आ गईं हैं। जल्द ही कार्यदायी संस्था का इंजीनियर आकर मशीनों का संचालन शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें