फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बाउंस मामला: सजा से तीन दिन पहले ही अपने गांव आए थे राजपाल यादव, देवी दर्शन भी किए

Sat, 11 Jul 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में फिर से जेल जाना पड़ेगा। शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी सजा को बरकरार रखा और उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। इससे उनके प्रशंसकों में मायूसी है। 
विज्ञापन
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेक बाउंस मामले में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से तीन महीने की सजा सुनाए जाने की खबर से उनके प्रशंसकों में मायूसी है। राजपाल यादव तीन दिन पहले ही शाहजहांपुर जिले में अपने पैतृक गांव कुंडरा आए थे। उसके बाद वह उत्तराखंड में देवी दर्शन करने गए थे।

विज्ञापन

 
पांच करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर मुसीबत में घिर गए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने केस की सुनवाई करते हुए तीन महीने की सजा सुनाई है। उन्हें सजा सुनाए जाने के बाद जिले में उनके प्रशंसकों व शुभचिंतकों में मायूसी हैं। तीन दिन पहले ही राजपाल यादव अपने बंडा स्थित पैतृक गांव में आए थे। यहां उन्होंने परिजनों के साथ समय बिताया था। शहर से भी कुछ लोग उनसे मिलने के लिए गए थे। उसके बाद उत्तराखंड में देवी दर्शन के लिए रवाना हो गए थे। वहां से वह दिल्ली पहुंचे थे। 

बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम का असर उनकी आगामी फिल्मों पर भी पड़ सकता है। अभिनेता राजपाल यादव की एक आने वाली फिल्म में उनके साथ सलमान खान और नयनतारा भी नजर आने वाले हैं। यदि कानूनी प्रक्रिया लंबी चली तो शूटिंग प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें