फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तिलहर में सफाईकर्मियों की हड़ताल से जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
तिलहर नगर पालिका में धरने पर  बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
तिलहर। विभिन्न मांगों और सभासद पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार सुबह सफाई कार्य बंद कर दिया। हड़ताल के कारण नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौटे और सफाई शुरू की।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ की नगर पालिका शाखा के अध्यक्ष पंकज भारती के नेतृत्व में कर्मचारियों ने एमआरएफ केंद्र के कर्मचारियों को समय से वेतन और ईपीएफ जमा कराने, झाड़ू उपलब्ध कराने, हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों को वापस लेने और गर्म वर्दी देने की मांग की। कर्मचारियों ने डाटा फीडिंग शुरू कराने और ड्राइवर पद पर कार्यरत वाल्मीकि समाज के कर्मचारियों को समान वेतन देने की भी मांग उठाई।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एक सभासद ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित वाल्मीकि ने भी कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचकर संबंधित कर्मचारी को वापस काम पर रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ सुनील कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद उन्होंने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें