शाहजहांपुर के इंटीग्रल विश्वविद्यालय वार्षिक खेलकूद के समापन पर विजेताओं ट्रॉफी व मेडल प्रदान
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे स्थित इंटीग्रल विश्वविद्यालय केंद्र में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। खेलों की शृंखला में डिप्लोमा फार्मेसी द्वितीय वर्ष और डिप्लोमा सिविल संयुक्त टीम के बीच क्रिकेट मैच हुआ। डिप्लोमा फार्मेसी की टीम ने 10 ओवर में 114 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिप्लोमा सिविल संयुक्त की टीम ने नौ ओवर, तीन गेदों में आउट हो गई। फार्मेसी टीम के कैप्टन विपिन वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मुख्य अतिथि इस्लामियां इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शाकिर अली खां और विशिष्ट अतिथि इंजीनियर सैयद हुसैन ने विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मोईज सिद्दीकी, शहबाज अहमद, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद फिरोज, मोनिस खान, फिरदौस खान, मोहम्मद यासीर, गुफरान अहमद, आसीम जफर, मोहम्मद रमजान का सहयोग रहा। संस्था के प्रधान मोहम्मद नसीम और संचालन मोहम्मद अहमद राफे ने आभार जताया। संवाद