जलालाबाद। गांव नौसारा लहसड़ी स्थित देव धाम मंदिर आश्रम में मंगलवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पड़ोस के गहबरा, बझेड़ा, सहोरा, समैचीपुर आदि गांवों से आए फाग गायकों की टीम ने ढोल के साथ होली गीत गाकर त्योहार की पुरानी परंपरा को जीवंत कर दिया।
इस दौरान आश्रम के स्वामी सत्यदेव महाराज ने कहा कि आधुनिकता के बाद भी हमें अपनी पुरानी परंपराओं को जीवित रखना चाहिए। बच्चों को उच्च शिक्षा, राष्ट्र रक्षा की प्रेरणा के साथ अच्छे संस्कार देने का दायित्व हम सभी का है। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। महिपाल सिंह, धीरेंद्र सिंह, विजयपाल, सोबरन सिंह, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे। संवाद