शाहजहांपुर। एसपी राजेश द्विवेदी ने एक बार फिर लाट साहब के जुलूस को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए। मंगलवार दोपहर एसपी ने पुलिस लाइन में लाट साहब के जुलूस के संबंध में हुई ब्रीफिंग में सभी जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों को भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए।
कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या अवांछित गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। प्रत्येक घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाए। यातायात डायवर्जन योजना का कड़ाई से पालन कराएं। आपातकालीन सेवाओं के लिए मार्ग अवरुद्ध नहीं होने दें।
संवेदनशील बिंदुओं पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहे। कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण अनुशासन, संयम, समन्वय एवं सतर्कता के साथ कर्तव्य निर्वहन करना है। इस मौके पर एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण आदि मौजूद रहे।