फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलाघाट पैंटून पुल पर घंटों जाम से जूझे श्रद्धालु

विज्ञापन
जेठ पूर्णिमा पर कोलाघाट पैंटून पुल पर लगे जाम में फंसे यात्री बाहन - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर ढाईघाट में हर पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोलाघाट पैंटून पुल परेशानी का कारण बन गया है। हर बार यहां पर कई घंटे तक श्रद्धालुओं को जाम में फंसना पड़ता है। मंगलवार को भी यहां पर करीब साढ़े तीन घंटे लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

ढाईघाट गंगातट पर विशाल मेला लगा। मेले में जिले के अलावा आसपास जिलों के हजारों श्रद्धालु गंगातट पर गंगास्नान करने आए थे। जलालाबाद-ढाईघाट मार्ग पर रामगंगा नदी के कोलाघाट में पहले पक्का पुल बना हुआ था। पुल टूट जाने के बाद रामगंगा नदी पर सिंगल लाइन पैंटून पुल बना दिया गया। यहां पर आम दिनों में भी जाम लगा रहता है। गंगा मेले के दौरान यातायात बढ़ने से जाम लग गया।
मंगलवार सुबह पांच से साढ़े आठ बजे तक पुल पर पूरी तरह जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोग भूखे-प्यास से तड़प रहे थे। जाम की सूचना पर मिर्जापुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। तब कहीं लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके। वहीं लोगों का कहना है कि गंगा मेले के समय पुलिस अधीक्षक को यातायात नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाना चाहिए। हर बार लोग घंटों परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें