फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नाले की सफाई न हाेने से 50 गांवाें के लोग परेशान

विज्ञापन
प्रदुमन यादव
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे के सरयू पुल के पास शिवदासपुर, फतेहपुर गैसरा और राजनपुर गांव के रास्तों से होकर निकले नाले की एक दशक से अधिक समय से सफाई नहीं हुई है। इस कारण बारिश में नाला उफनने पर तीनों मार्गों पर जलभराव हो जाता है। इससे आसपास के करीब 50 गांवों का आवागमन बाधित हो जाता है।
विज्ञापन

नाले में तलहटी से करीब चार फुट ऊपर तक मिट्टी और कचरा भर चुका है। इस कारण गंदे पानी को बहाव के लिए आगे रास्ता नहीं मिल रहा है। सामान्य दिनों में नाले के आसपास जलभराव आमबात है। बरसात होने पर गांव के रास्तों पर दो से तीन फुट पानी भरने के अलावा कई गांवों के खेतों में बरसाती पानी के भराव से फसलें भी खराब हो जाती हैं।
तमाम गांवों के बच्चे पढ़ने के लिए इन्हीं मार्गों से स्कूल-कॉलेज तक जाते हैं। बारिश में जलभराव के दौरान बच्चे अक्सर गिर जाने से उनके कपड़े खराब हो जाते हैं और चोट भी लगती है। नाले में जलकुंभी उग आने से भी गंदे पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है।
विज्ञापन


-ग्रामीण बोले- हमने कभी होते नहीं देखी इस नाले की सफाई-
-हमने अपनी उम्र में इस नाले की कभी खोदाई और सफाई होते नहीं देखी है। नाला साफ नहीं हुआ तो तेज बारिश में कई गांव फिर जलभराव से टापू बन जाएंगे। -जगवीर, टाई (तिलहर)

-गांव के पास नाला बना दिया गया, लेकिन उसकी सफाई कई साल से नहीं हुई है। नाला साफ हो जाए तो बरसात में जलभराव से पैदा होने वाली कई तरह की परेशानियां खत्म हो जाएंगी। प्रद्युम्न यादव उर्फ बबलू, फतेहपुर गैसरा (तिलहर)
-

राजनपुर, फतेहपुर गैसरा और शिवदासपुर गांव के रास्तों से निकले नाले की गत वर्ष सफाई कराई गई थी। बाहर का कूड़ा-कचरा नाले में गिरने से वह जल्दी भर जाता है। नाले की सफाई के लिए दोबारा सर्वे कराया जा रहा है। -मनीष दत्त, खंड विकास अधिकारी, तिलहर

प्रदुमन यादव

प्रदुमन यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें