फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रिपिंग की वजह से बिजली की आवाजाही से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उमस भरी गर्मी होने के साथ ही ट्रिपिंग ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल हैं। शुक्रवार को मरम्मत कार्य के चलते कई जगहों पर बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते उपभोक्ताओं को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी में ओवरलोडिंग बढ़ने के साथ की आवाजाही शुरू हो गई। बहादुरगंज, गाेविंदगंज, निगोही रोड, ककरा उपकेंद्र पर सबसे ज्यादा ट्रिपिंग हो रही है। बिजली की आवाजाही ने लोगों का पसीना निकाल दिया है। शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर कपूर मैरिज लॉन के पास 250 केवी के ट्रांसफॉर्मर पर फ्यूज सेट लगाए गए। इसके चलते बिजली गायब रही। कई अन्य उपकेंद्रों पर रीवैंप योजना के तहत कार्य होने से आपूर्ति बाधित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें