फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्टेशन रोड पर ठेलों और रिक्शों की भरमार से राहगीर परेशान

विज्ञापन
तिलहर के बाईपास चौराहा पर सवारियां बैठाते डग्गामार वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। स्टेशन रोड पर हनुमान मंदिर के पास ठेले वालों और ई-रिक्शा की भरमार से राहगीर बेहद परेशान हैं। जगह-जगह ठेले और ई- रिक्शा होने से सुबह-शाम जाम लगने की समस्या आम हो चुकी है। लखनऊ-दिल्ली हाईवे के बाइपास चौराहे पर भी ई-रिक्शा समेत यात्री ढोने वाले तमाम डग्गामार वाहनों का जमावड़ा लगा रहने से न केवल यातायात बाधित होता है, वहां हादसे का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बारे में नगर पालिका, कार्यालय और थाने में कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से व्यस्त मार्गों पर अतिक्रमण से जाम की समस्या बढ़ रही है। राहगीरों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के साथ ही डग्गामार वाहनों को आबादी से दूर रोकने की व्यवस्था की जाए, तो काफी राहत मिल जाएगी।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश के अनुसार मार्गों पर अवरोध उत्पन्न करने वाले ठेले और ई-रिक्शा चिह्नित कर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें