फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सगे भाइयों से मारपीट में पिता-पुत्र समेत पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। नितगंजा मोहल्ले में दस दिन पहले मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में मोहल्ला सितारगंज निवासी दवा विक्रेता आफताब और उनके भाई दिलशाद व आफाक से मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आफताब ने पुलिस को बताया कि गत आठ सितंबर की रात उनके मेडिकल स्टोर पर आए नितगंजा निवासी जैनुल ने किसी से बात करने के लिए उनसे मोबाइल फोन मांगा। बाद में उनके फोन से वह किसी को गालियां देने लगा। उन्होंने मोबाइल वापस लेना चाहा तो वह उनसे गाली-गलौज व मारपीट करने लगा।
100 नंबर डायल करने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गया। घटना की जानकारी पाकर उनके पिता फारुख और दोनों भाई दुकान पर आ गए। दुकान बंद कर भाइयों के साथ घर जाते वक्त रास्ते में जैनुल ने अपने पिता अफजाल, सानू, सुनैज और राजा के साथ उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट में दिलशाद के दांत टूट गए और आफाक का सिर फट गया। दिलशाद की राजकीय मेडिकल कॉलेज में हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें