फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महा शिवरात्रि को लेकर बंडा में हुई शांति समिति की बैठक

विज्ञापन
बंडा थाने में शांति समिति की बैठक में शामिल एसडीएम, सीओ - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। बंडा थाने में बृहस्पतिवार को एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन कर लोगों से महाशिवरात्रि और होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। बैठक में एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव ने कहा कि पर्व पर कोई भी नई परंपरा नहीं डाली जाएगी और सभी लोग पूर्व की भांति शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी सूचना उनको कभी भी दी जा सकती है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ बीएस वीरकुमार ने कहा कि पुलिस सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और क्षेत्र में निगाह रखी जा रही है। कोई परंपरा डाली तो कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम और सीओ ने महाशिवरात्रि के पर्व पर बंडा से निकाली जाने वाली शिव बरात के संदर्भ में भी जानकारी ली। इस दौरान लोगों के सुझाव भी लिए और समस्याएं भी सुनी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें