फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किसानों को 72 घंटे में भुगतान करें

Sat, 26 Oct 2024 03:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रोजा मंडी में क्रय केंद्र का निरिक्षण करते पीसीएफ के महा प्रबंधक संजय कुमार। संवाद
विज्ञापन
रोजा। पीसीएफ के महाप्रबंधक संजय कुमार ने शुक्रवार को स्थानीय मंडी परिसर के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारियों को 72 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महाप्रबंधक सबसे पहले आरएफसी के केंद्र पर पहुंचे। वहां खरीद से लेकर बोरा स्टॉक तक सभी अभिलेख देखे। वहां मौजूद मिले निगोही क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी के किसान निर्वैर सिंह से धान खरीद से लेकर भुगतान तक की जानकारी ली। पीसीयू के केंद्र पर उन्होंने प्रभारी से धान में नमी की जांच कराई। जांच में नमी 18 प्रतिशत निकलने पर उन्होंने धान को सुखाकर मानक के अनुरूप होने पर ही तौल करने के लिए कहा।
कहा कि केंद्र पर आए किसान का धान हर हाल में खरीदना है। उन्होंने सभी केंद्रों पर किसानों के बैठने से लेकर पेयजल आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और किसान प्रतीक्षालय में पंखे लगाने के निर्देश दिए। प्रतीक्षालय व शौचालय के लिए साइन बोर्ड भी लगाए जाएं। निरीक्षण के दौरान बरेली के संभागीय खाद्य नियंत्रक माणिक नंदन, संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी सचिन कुमार, प्रभारी जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडे, मंडी सचिव विक्रम वाजपेयी सहित आसपास के जनपदों के विपणन अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
पिछले कुछ दिनों से धान में नमी शासन से निर्धारित मानक 17 प्रतिशत के आसपास ही आ रही है। इसलिए धीरे-धीरे धान खरीद में भी तेजी आ रही है। दीपावली से पहले सभी केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी। नवंबर में धान की खरीद निश्चित रूप से अधिक होगी।
विज्ञापन

-संजय कुमार, पीसीएफ, महाप्रबंधक/मंडलीय नोडल अधिकारी, धान खरीद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें