फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सर्दी में बढ़े जोड़ व मांसपेशियों के दर्द के मरीज, ओपीडी में भीड़

विज्ञापन
हड्डी विभाग की ओपीडी में मरीजों की उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ठंड का मौसम शुरू होते ही अस्पतालों में जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ठंडी हवाओं में रक्त संचार धीमा पड़ने से शरीर के जोड़ अधिक प्रभावित होते हैं। समय से इलाज न मिलने से दिक्कत बढ़ सकती है।
विज्ञापन


ठंड का मौसम शुरू होते ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल में रोजाना ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक है।
पुरानी जोड़ संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों पर ठंड का असर अधिक दिखाई दे रहा है। हड्डी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि सर्दी के दिनों में गठिया की शिकायत बढ़ जाती है। ज्यादातर लोग उम्र बढ़ने के साथ गठिया से प्रभावित होते हैं। समय पर जांच, इलाज, नियमित व्यायाम और सही खान-पान से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें