फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रामपुर कलां में रास्ते पर भर रहा पानी, दिया ज्ञापन

विज्ञापन
खुटार के गांव रामपुरकलां में रास्ते पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
खुटार। गांव रामपुर कलां निवासी सर्वेश कुमार, मोहम्मद जैश, अतुल गुप्ता, संजय गुप्ता, निशान सिंह, दलजीत सिंह सहित काफी संख्या में लोगों ने बीडीओ को ज्ञापन देकर रास्ते में जलभराव से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने ज्ञापन में बताया कि रामपुरकलां गांव से नवाजपुर जाने वाले रास्ते पर सर्वेश कुमार के मकान के ठीक सामने जलभराव की समस्या कई महीनों से बनी हुई है। 15 दिन पूर्व ही सड़क की मरम्मत कराई गई, लेकिन पानी अब भी भर रहा है। लोगों को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे भी परेशान हैं। लोगों ने समस्या का समाधान कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें