फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में उमड़े मरीज, भीड़ से बिगड़ीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के दवा काउंटर पर उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिलेभर से सामान्य रोगियों के भी बड़ी संख्या में राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों का दबाव तभी कम हो सकता है, जब सीएचसी-पीएचसी के प्रति उनका भरोसा बहाल हो। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 2115 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार सुबह से ही मरीजों और तीमारदार उमड़ पड़े। ऐसे में परचा बनवाने के लिए लोगों को घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। पहले परचा बनवाने को लेकर लाइन में खड़े लोगों के बीच कई बार कहासुनी और झड़प की स्थिति भी बनी। भीड़ अधिक होने के कारण सुरक्षा गार्डों को व्यवस्था संभालने के लिए लाइन लगवानी पड़ी।
ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही। चिकित्सक कक्ष के बाहर और बरामदे में मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने से थके कई मरीज फर्श और सीमेंट की स्लैब पर लेट गए। तीमारदार उनकी देखभाल करते नजर आए। दवा काउंटर पर भी मरीजों की लंबी कतार लगी रही। लाइन तोड़कर आगे जाने की कोशिश करने वालों को अन्य लोगों ने पकड़कर पीछे भेज दिया।
विज्ञापन

सुनीता देवी ने बताया कि वह सुबह नौ बजे बीमार पिता को लेकर मेडिकल कॉलेज आई थीं। दोपहर 12 बजे तक डॉक्टर को नहीं दिखा पाईं। वहीं, जलालाबाद के वेदराम ने बताया कि उनके बेटे प्रियांशु को कई दिन से बुखार आ रहा है। सीएचसी पर उपचार से फायदा नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज लेकर आए हैं, लेकिन भीड़ के चलते अब तक दवा नहीं मिल सकी है।

बेड से अधिक मरीज भर्ती
मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ने का असर भर्ती व्यवस्था पर भी दिखाई दे रहा है। बुधवार को 446 मरीज भर्ती हुए थे, जबकि मेडिकल कॉलेज में बेडों की संख्या 430 है। इस तरह निर्धारित क्षमता से अधिक मरीज भर्ती रहे। सीएमएस डॉ. सरोज ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। मरीजों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए वार्डों में अतिरिक्त बेड भी डलवाए गए हैं।

मेडिकल कॉलेज के दवा काउंटर पर उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें