फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फॉल्टों ने किया परेशान, बिजली आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
चिनौर उपकेंद्र पर टूटे इंसुलेटर व तार । स्रोत: निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजली की लाइनों में फॉल्ट और मरम्मत कार्य के चलते शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। बृहस्पतिवार को आई आंधी के दौरान गुल हुई चिनौर विद्युत उपकेंद्र के कई गांवों की आपूर्ति दूसरे दिन बहाल हो सकी। इसके चलते उपभोक्ताओं को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर फीडर की 11 केवीए लाइन का खंभा दोपहर करीब 12 बजे गिर गया। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। निगम के कर्मचारियों ने खंभे को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। करीब तीन घंटे के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।
इसी उपकेंद्र के निसरजई फीडर पर ढाका तालाब के पास बंच लाइन में आग लगने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। करीब दस बजे फॉल्ट की जानकारी मिलने के बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत शुरू की। करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

जलालनगर फीडर पर पेड़ों की छंटाई के चलते भी करीब 30 मिनट बिजली आपूर्ति बंद रही। वहीं चिनौर उपकेंद्र के कटैया फीडर में इंसुलेटर पंक्चर होने से ब्रेकडाउन हो गया। घुसगवां गांव समेत आसपास के कई इलाकों के उपभोक्ताओं की आपूर्ति शुक्रवार को दोपहर में बहाल हो सकी। प्रभारी अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति को सामान्य कर लिया गया है। जहां खंभे टूटे थे, उन्हें भी बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें